एक्टर आदित्य सील और अनुष्का रंजन करने जा रहे हैं शादी, कोरोना में गर्लफ्रेंड के सपोर्ट से हुए थे प्रभावित

By रेनू तिवारी | Sep 20, 2021

फिल्म तुम बिन 2 के एक्टर आदिया सील और अनुष्का रंजन काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अकसर सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें शेयर करते हुए देखा गया है। अब लग रहा है दोनों अपने रिश्ते को नये मुकाम पर ले जाना चाहते हैं। आदिया सील और  अनुष्का रंजन को लेकर खबरें आ रही है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ‘मिशन मजनूं’ में जासूस का किरदार निभा रहा हूं लेकिन जेम्स बॉन्ड जैसा नहीं 

एक इंटरव्यू में बात करते हुए आदित्य बताया था कि "अनुष्का और मैं एक दूसरे से बहुत अलग हैं। वह मुझसे कहीं ज्यादा मजबूत व्यक्तित्व की है। उसकी विचार प्रक्रिया स्पष्ट है, और वह असाधारण रूप से अच्छी वक्ता है। हम कई मायनों में बहुत अलग हैं, लेकिन साथ में हम एक-दूसरे के लिए सही हैं। हम साढ़े तीन साल पहले मिले थे। मुझे उनके परिवार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, और वहीं मैं उनसे पहली बार मिला था। हमने उस दिन बहुत अच्छा समय साथ में बिताया था इवेंट खत्म होने के बाद भी खूब बातें कीं। फिर हम साथ-साथ घूमने लगे। हमें एक रिश्ते में आने में थोड़ा समय लगा, लेकिन आखिरकार ऐसा हो गया।”

दिलचस्प बात यह है कि इस साल आदित्य उसी बिल्डिंग के एक घर में रहने चले गए जहां अनुष्का अपने परिवार के साथ रहती हैं। कोरोना काल में जब अदित्य क्वारंटाइन में थे, तब उनकी गर्लफ्रेंड ने उनको बहुत सपोर्ट किया था। 

प्रमुख खबरें

निष्पक्ष चुनाव होने पर UP में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी BJP, Ram Gopal Yadav का बड़ा दावा

UP का 4 राज्यों में बंटवारा तय, OP Rajbhar बोले- पूर्वांचल में बनेगा राजभर समाज का CM

Air Marshal Jeetendra Mishra बने Ram Mandir Trust के पहले CEO, संभाला पदभार

Annamalai बोले- Periyar के जाति सुधार का समर्थन, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोध मंजूर नहीं