Maharashtra election 2024: अभिनेता अक्षय कुमार, राजकुमार राव और कार्तिक आर्यन सहित तमाम सितारों ने अपना वोट कास्ट किया

By रेनू तिवारी | Nov 20, 2024

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अभिनेता अक्षय कुमार, राजकुमार राव, शुभा खोटे, फिल्म निर्माता फरहान अख्तर और बॉलीवुड की अन्य हस्तियों ने बुधवार को सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा। अक्षय कुमार ने वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा, सबसे अच्छी बात यह है कि व्यवस्था (मतदान केंद्र पर) अच्छी है, खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए, वहां साफ-सफाई है। हर किसी को मतदान करना चाहिए। इसके अलावा अभिनेता अनुपम खेर ने अपना वोट डाला है। इसके अलावा पोलिंग बूथ पर अपना वोट कास्ट करने के लिए पहुंचे। वोट डालने के बाद कार्तिक आर्यन ने कहा, "कृपया अपना वोट डालें, यह बहुत महत्वपूर्ण है।" अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी मुंबई के एक मतदान केंद्र पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डाला।

अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर ने भी मतदान के शुरूआती घंटों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अभिनेता सोनू सूद ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया और कहा, मतदान देश के लिए महत्वपूर्ण है। मतदान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, इसे छुट्टी के तौर पर न लें।

इसे भी पढ़ें: चुप रहो, अब उठो और आगे बढ़ो... Dubai Global Freight Summit में बॉलीवुड के किंग Shah Rukh Khan ने क्या कहा?

टीवी अभिनेत्री गौतमी कपूर ने कहा कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए चुनाव के दौरान अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करना महत्वपूर्ण है। कपूर ने कहा, मैंने अपना वोट डाल दिया है। वोट देना बहुत महत्वपूर्ण है और भारत में हर किसी को वोट देना चाहिए, चाहे आप युवा हों या वृद्ध, मतदान के लिए समय निकालें क्योंकि एक वोट देश को बदल देगा।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: दो-चार दिन की शांति के बाद फिर भड़की युद्ध की आग, US Saudi Arabia Strikes के जवाब में Iran का मिसाइल पलटवार

धुंधलाती गुरु-गरिमा को पुनःस्थापित करने का महापर्व

International Tiger Day 2026: Anti-Poaching और आधुनिक तकनीक का कमाल, भारत में तेजी से बढ़ी Tigers की रिकॉर्ड संख्या

गुरु पूर्णिमा: भगवा ध्वज, हिंदुत्व और राष्ट्र निर्माण की अखंड चेतना