Hollywood से आई Good News, एक्ट्रेस Anne Hathaway हैं प्रेग्नेंट, वीडियो शेयर कर दिखाया बेबी बंप

By एकता | Jun 21, 2026

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐन हैथवे अपने तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके इस खबर को कन्फर्म किया। इस खास पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बेबी, मैं तुम्हारी हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Anne Hathaway (@annehathaway)

इसे भी पढ़ें: Spider-Man: Brand New Day New Trailer: हल्क से टक्कर लेते नजर आए Tom Holland, भारत में एक दिन पहले रिलीज होगी फिल्म

समर ब्रेक के दौरान आई गुड न्यूज

हैथवे की प्रेग्नेंसी की यह खबर तब आई है जब वह अपनी लगातार पांच फिल्मों की शूटिंग और काम पूरा करने के बाद एक छोटा सा समर ब्रेक एन्जॉय कर रही हैं। उनकी ये पांचों फिल्में या तो थिएटर्स में रिलीज हो चुकी हैं या फिर इसी साल रिलीज होने वाली हैं।

2012 में हुई थी शादी, पहले से हैं दो बेटे

प्रिंसेस डायरीज जैसी सुपरहिट फिल्म की एक्ट्रेस ऐन हैथवे ने साल 2012 में एडम शुल्मन से शादी की थी। शादी के चार साल बाद उन्होंने अपना परिवार आगे बढ़ाया। साल 2016 में उन्होंने अपने पहले बेटे जोनाथन का दुनिया में स्वागत किया था और इसके ठीक तीन साल बाद, यानी 2019 में उन्होंने अपने दूसरे बेटे जैक को जन्म दिया था।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow