Gym में पसीना बहाकर Esha Gupta ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, वीडियो देखकर लोगों का हुआ बुरा हाल

By एकता | Jun 13, 2022

बॉलीवुड अदाकारा ईशा गुप्ता एक्टिंग से ज्यादा अपने बोल्ड अवतार की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री वेब सीरीज "आश्रम 3" में बोल्ड्नेस का तड़का लगाती नजर आयी थीं। अब एक बार फिर से ईशा ने अपने बोल्ड अवतार से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का एक हॉट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दाँतों तले उँगली दबाने पर मजबूर हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: बिकिनी पहनकर Anushka Dandekar ने फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर, देखें हद से ज्यादा बोल्ड तस्वीरें

अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने सोमवार को अपने जिम वर्कआउट का वीडियो शेयर किया। इसे शेयर करते हुए ईशा ने पंजाबी में कैप्शन लिखा और वीडियो में दिगंवत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का गाना "The Last Ride" बजता सुनाई दे रहा है। वीडियो में अभिनेत्री ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और ब्लैक शार्ट पहनकर एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। जिम में पसीना बहाते हुए ईशा काफी हो हॉट लग रही हैं। अभिनेत्री के हॉट अवतार पर अबतक चार लाख से लोग फ़िदा हो गए हैं और उनकी तारीफ करते हुए फायर वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Esha Gupta (@egupta)

इसे भी पढ़ें: बिकिनी में दिखा Samantha Ruth Prabhu का SWAG वाला अवतार, लेटेस्ट लुक की अनुष्का शर्मा भी हुईं दीवानी

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ईशा गुप्ता हाल ही में वेब सीरीज "आश्रम 3" में नजर आयी थीं। इस सीरीज में अभिनेत्री ने बॉबी देओल के साथ हद से ज्यादा बोल्ड सीन दिए थे। ईशा ने अपने इन बोल्ड सीन की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां भी बटोरी थीं। इसके अलावा इस सीरीज में उनके अभिनय को काफी सराहा भी गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Esha Gupta (@egupta)

प्रमुख खबरें

मोदी को झुकाने वाला था अमेरिकी मंत्री, अब खुद जासूसी मामले में फंस गया

INDIA गठबंधन जीता तो Rahul Gandhi होंगे पीएम पद के स्वाभाविक दावेदार: MA Baby

पुनः राजनीति का केंद्र बिंदु बनती अयोध्या

Ramayana Box Office Collection | सिर्फ 8 दिनों में 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड, तोड़े पठान और एनिमल के रिकॉर्ड