By अभिनय आकाश | Nov 13, 2026
करीब तीन महीने पहले अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी यह दावा कर रहे थे कि दो महीने में मोदी माफी मांगते हुए यूएस की टेबल पर रहेंगे और गिड़गिड़ाकर वो अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील है, उस पर सहमति दे देंगे। लेकिन हालत यह हो गई है कि इस ट्वीट के करीब तीन महीने बाद स्थिति ऐसी आ गई कि जो व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमका रहा था, वो अब खुद एक मामले में बहुत गंभीर सवालों के घेरे में हैं। मामला अमेरिका के एडवांस चिप को चीन तक भेजने का है। हॉरड लुट्निक का एक ट्वीट है। ये उन्होंने जब किया था, मोदी के लिए साफ तौर पर धमकी भरे लहजे का इस्तेमाल किया गया। ऐसा लग रहा था कि वो भारत को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाम लेकर नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हालत यह हो गई कि जिस व्यक्ति ने ऐसा किया, उसके खिलाफ उसी सरकार के मंत्रियों ने गंभीर आरोप लगाकर अब यह भी हो सकता है कि उसके खिलाफ जांच बिठवा दें। प्रिस्ट किंग अमेरिका में ट्रेंड कर रहा था जिस दिन डेमोक्रेट्स जीते थे। वो प्रिस्ट किंग नामक शब्द इसी लुट्निक ने इस्तेमाल किया था नरेंद्र मोदी के लिए। लेकिन अब उल्टे ट्रंप पर ही रूस के जासूस होने के आरोप लग रहे हैं और कहा जा रहा है कि वो अमेरिका को बर्बाद कर रहे हैं। ट्रंप के जो मंत्री वो भी अपनी कार्यशैली की वजह से सवालों के घेरे में आ गए हैं।
अमेरिका ने एक ऐसा हाई स्पीड चिप डेवलप किया है जो दुनिया में किसी के पास नहीं है। उसको कलेक्टिविटी में रखा जाता है। लेकिन उस एनवीडिया के सीईओ को एक चाइना की जासूस हनी ट्रैप में फंसाती है। वहां से वो चिप निकलकर सिंगापुर की कंपनी मेगा स्पीड के पास जाती है और वहां से दूसरे देशों तक पहुंच जाती है जाती है, जिसमें चीन भी शामिल है। मेगा स्पीड नाम की कंपनी की डायरेक्टर एनवीडिया के सीईओ की गर्लफ्रेंड है जो हनी ट्रैप में उन्हें फंसाती है। अमेरिका में एक बैठक होती है जिसमें सारे बड़े लोग मौजूद हैं जिसमें डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद हैं, लुपनीक भी मौजूद हैं, स्कॉट बेसेट भी मौजूद हैं और जेडी वेंस मौजूद हैं, मार्को रूबियो मौजूद थे। बैठक में डोनाल्ड ट्रंप ने फैसला किया कि जांच कराओ जो भी और ये कैसे सुनिश्चित करो कि अब भी हमारा जो हाई प्रोसीजर है वो हाई स्पीड नहीं जाए और अगर कहीं बीच में है तो उसको किस तरह वापस लाओ। डोनाल्ड ट्रम्प ने आर्डर दे दिया लेकिन इस आर्डर की तामील किसको करना था ये लुटनिक भाई साहब को। हम्म जो मोदी को धमकाया था। दूसरे मंत्री ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प ने जब राष्ट्रपति के तहत कि जांच मेगा स्पीड का तुम काहे नहीं जांच करा रहे हो? इसलिए अमेरिका से जो भारत विरोधी बहुत सारी गतिविधियां हो रही है जरूरी नहीं कि अब डोनाल्ड ट्रम्प करवा रहे हो हो सकता है वो चाइना वहां का पेमेंट करके करवा रहा हो भारत के खिलाफ।
अब खबर है कि एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग और अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक, अगले महीने कांग्रेस के सामने गवाही देने के लिए सहमत हो गए हैं। यह मामला एक विवाद से जुड़ा है, जो हुआंग के एक ऐसी महिला के साथ कथित संबंधों के सामने आने के बाद शुरू हुआ, जिस पर चीनी जासूस होने का संदेह है। इस घटना ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक के सह-संस्थापक हुआंग ने गुरुवार को अचानक इस्तीफा दे दिया। यह कदम उनके विवाहेतर संबंधों के आरोपों की खबरों के बाद उठाया गया है, जिनमें कथित जासूस ऐलिस हुआंग के साथ उनके संबंध होने की बात भी शामिल है। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के अनुसार, इस घोषणा के बाद एनवीडिया (Nvidia) के शेयरों में 4.3% की गिरावट आई। कंपनी को एक हफ्ते में 500 अरब डॉलर और पिछले एक महीने में लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट वैल्यू का नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के कुछ अज्ञात अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि वाणिज्य सचिव ने चीन को AI चिप के निर्यात पर पाबंदियां सख्त करने की कोशिशों में देरी की थी, जिसके बाद लटनिक जांच के दायरे में आ गए हैं।