UAE में फंसे रहने के बाद Esha Gupta भारत लौटी, अबू धाबी एयरपोर्ट पर मची 'अफरा-तफरी' की सुनाई दर्दनाक कहानी

By रेनू तिवारी | Mar 04, 2026

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता और सोनल चौहान उन हजारों यात्रियों में शामिल थीं, जो पिछले कुछ दिनों से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में जारी युद्ध के कारण वहां फंसे हुए थे। ईरान द्वारा किए गए भीषण मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच दहशत का सामना करने के बाद, ईशा गुप्ता अब सुरक्षित भारत लौट आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए उस डरावने मंजर का जिक्र किया है।

इसे भी पढ़ें: Dhurandhar: The Revenge रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर टला, क्या 4 घंटे लंबी होगी यह स्पाई थ्रिलर? जानें ताज़ा अपडेट

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ 28 फरवरी को शुरू किये गए समन्वित हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में इजराइल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों के साथ-साथ वैश्विक व्यापार केंद्र दुबई पर ड्रोन और मिसाइल से जवाबी हमले किये। गुप्ता को ‘‘जन्नत 2’’, ‘‘रुस्तम’’ और ‘‘टोटल धमाल’’ जैसी फिल्म में अभिनय के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री ने अबू धाबी हवाई अड्डे पर तनावपूर्ण माहौल का भी वर्णन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सब 28 तारीख (शनिवार) को शुरू हुआ जब मैं हवाई अड्डे पर थी। दोपहर एक बजे तक हवाई अड्डा बंद हो चुका था, चारों ओर अफरा-तफरी मची हुई थी क्योंकि हममें से किसी को भी पता नहीं था कि क्या हुआ है। फिर मिसाइल हमले की खबर आने लगी और किसी को नहीं पता था कि अगले ही पल हमारे साथ क्या हो सकता है। लोग एक-दूसरे को हिम्मत दे रहे थे, सभी अपने-अपने परिवार को फोन कर रहे थे।’’

इसे भी पढ़ें: Priyanka Chopra की Emotional Wish! 'काश मेरे पापा निक और मालती से मिल पाते, वे निक को ही मेरे लिए चुनते'

अभिनेत्री ने अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कर्मियों के ‘‘संयम’’ की सराहना की और कहा कि सुरक्षाकर्मियों और हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए तुरंत कदम उठाये। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने तब तक ‘चेक-इन’ नहीं किया था, इसलिए मैं वापस अबू धाबी स्थित अपने होटल के लिए रवाना हो गई।’’ गुप्ता ने बताया कि यात्रियों को उपलब्ध होटलों में ठहराया गया और उन्होंने ऐसे तनावपूर्ण हालात में होटल कर्मचारियों के समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने सहायता प्रदान करने के लिए एयरलाइन कर्मियों की भी सराहना की।

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘यह सब किसी देश की दृढ़ता और उसकी ताकत को दर्शाता है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर जरूरी उपाय किये, किसी को दोष नहीं दिया, बस ठोस निर्णय लिए। दुनिया भर के लोगों को घर वापस भेजने में मदद करने वालों और ऐसा कर रहे सभी लोगों को धन्यवाद। आपका देश सचमुच खास है।’’

अभिनेत्री सोनल चौहान ने भी अपने प्रशंसकों को सूचित किया है कि दुबई में फंसे रहने के बाद वह घर लौट रही है। अभिनेत्री ने ‘इंस्टाग्राम स्टोरीज’ के माध्यम से कुछ वीडियो साझा किए, जिनमें वह कार में बैठकर हवाई अड्डा जाती दिख रही है और पृष्ठभूमि में स्काइलर ग्रे का कमिंग होम गाना बज रहा है।

प्रमुख खबरें

सरकारी दफ्तरों में स्वच्छता अभियान: 5 वर्षों में कबाड़ बेचकर जुटाए ₹5100 करोड़

Kashmir में पहली बार Theatre Conference का आयोजन, नाट्य विरासत को मिलेगा बढ़ावा

जो भूपेश बघेल नहीं कर पाए वो सचिन पायलट ने कर दिखाया? एक मंच पर दिखे चन्नी-राजा वडिंग समेत दिग्गज

ICC Women T20 Rankings: 804 अंकों के साथ टॉप पर श्री चरणी, दीप्ति दूसरे स्थान पर