Huma Qureshi's Cousin Murdered | दिल्ली में पार्किंग को लेकर अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Aug 08, 2025

अभिनेत्री हुमा कुरैशी के कजन भाई आसिफ कुरैशी की दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में देर रात पार्किंग को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया गया है। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है, जब आसिफ कुरैशी ने दो लोगों से अपने स्कूटर घर के मुख्य द्वार से दूर पार्क करने को कहा। बहस के बाद वे लोग मौके से चले गए, लेकिन दोबारा आने की धमकी दी। आसिफ कुरैशी की पत्नियों में से एक शाहीन आसिफ कुरैशी ने बताया, "रात करीब साढ़े नौ-दस बजे, एक पड़ोसी ने हमारे घर के ठीक बाहर स्कूटर पार्क कर दिया।" शाहीन ने आगे कहा, "मेरे पति आसिफ ने उससे गाड़ी हटाने को कहा। उस आदमी ने आसिफ को गालियाँ दीं और दोबारा आने की धमकी दी।" एक मामूली पार्किंग अनुरोध जानलेवा साबित हुआ।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के भोगल इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के एक रिश्तेदार की किसी नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि भोगल के चर्च लेन निवासी आसिफ कुरैशी पर बृहस्पतिवार देर रात हुई तीखी बहस के दौरान किसी नुकीली चीज से हमला किया गया, जिससे उसके सीने में गंभीर चोट आयी।

इसे भी पढ़ें: 'सबूत के साथ शपथ पत्र साइन करें, नहीं तो...', राहुल गांधी के वोट चोरी आरोप पर चुनाव आयोग का पलटवार

पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब साढ़े 10 बजे हुई जब आसिफ की अपने घर के सामने एक स्कूटर खड़ा करने को लेकर एक व्यक्ति से बहस हुई। उसने बताया कि झगड़ा इतना बढ गया कि आसिफ पर किसी नुकीले हथियार से कथित तौर पर हमला किया गया, जिससे उसके सीने में गहरा घाव हो गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया और उसे एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत हजरत निजामुद्दीन थाने में मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारत-नेपाल सीमा पर यूपी के इन जिलों में योगी सरकार का एक्शन, 130 से अधिक अवैध निर्माणों को गिराया

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान उज्ज्वल (19) और गौतम (18) के रूप में हुई है तथा दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। वे चर्च लेन पर एक इमारत की दूसरी मंजिल पर रहते हैं, जो पीड़ित के घर से थोड़ी दूरी पर है। घटना के बाद दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘घटनाक्रम और हमले में प्रत्येक आरोपी की भूमिका का पता लगाने के लिए जांच जारी है।’’ मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Hunkkaar Official Teaser | अनीट पड्डा ने निभाया पीड़िता का दमदार रोल, इंसाफ के लिए लड़ती दिखीं फातिमा सना शेख

GDP ग्रोथ पर Kharge का तंज: सरकार PR में व्यस्त, देश में Unemployment और Inflation चरम पर

असम में बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, 16,746 परिवारों को 25.12 करोड़ रुपये बांटे गए

H1N1 symptoms vs Viral Fever | सामान्य वायरल फीवर या H1N1 स्वाइन फ्लू? जानें लक्षण, खतरे और डॉक्टर की सलाह