अभिनेत्री करिश्मा कपूर वेब सीरीज ‘ब्राउन’ में आएंगी नजर, अभिनय देव करेंगे निर्देशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022

मुंबई। अभिनेत्री करिश्मा कपूर वेब सीरीज ‘ब्राउन’ में नजर आएंगी। इसका निर्देशन अभिनय देव करेंगे। यह सीरीज अभीक बरुआ की किताब ‘सिटी ऑफ डेथ’ पर आधारित है। इसका निर्माण ‘जी स्टूडियो’ द्वारा किया जाएगा। करिश्मा कूपर इसमें एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ ‘ब्राउन’ की कहानी न केवल रोमांचक है, बल्कि एक कलाकार के लिए काफी चुनौतीपूर्ण भी है और इसलिए ही मैं इसकी ओर आकर्षित हुई। मैं शूटिंग करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।’’

इसे भी पढ़ें: लाउडस्पीकर विवाद के बीच नासिक के कमिश्नर का बड़ा आदेश, अजान के वक्त नहीं बजा सकेंगे हनुमान चालीसा

निर्देशक देव ने कहा, ‘‘ ‘ब्राउन’ एक बहुत ही अच्छी तरह से गढ़ी गई कहानी है, जो मुझे लोगों की मानसिकता और रिश्तों की गहराई में उतरने का मौका देती है।’’ वेब सीरीज ‘ब्राउन’ की शूटिंग इस महीने शुरू होगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा