Meena Kumari Birth Anniversary: ट्रेजडी से भरा रहा अभिनेत्री मीना कुमारी का पूरा जीवन, जानिए रोचक बातें

By अनन्या मिश्रा | Aug 01, 2024

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की ट्रेजडी क्वीन कही जाने वाली मीना कुमारी का 01 अगस्त को जन्म हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर में एक से बढ़कर एक यादगार किरदार निभाए थे। जिनके चलते मीना कुमारी अमर हो गई थीं। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह अपनी फिल्मों और शानदार अभिनय के बदौलत आज भी अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं। फिल्मों में इमोशनल सीन करते हुए मीना कुमारी उसमें जान फूंक देती थीं। बता दें कि मीना कुमारी ने अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी दर्द झेला था। आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर मीना कुमारी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

मुंबई में 01 अगस्त 1933 को मीना कुमारी का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम अली बख्श मुस्लिम और मां बंगाली क्रिश्चिन थीं। मीना कुमारी का मूल नाम महजबीन था। दरअसल, मीना कुमारी के जन्म के समय उनके पिता बेटे की चाहत रखते थे, ऐसे में बेटी के जन्म से वह दुखी हुए और उनके पास डॉक्टर को देने के लिए पैसे नहीं थे। जिसके चलते वह मीना कुमारी को पैदा होते ही अनाथलय की सीढ़ियों पर छोड़ आए थे। लेकिन पिता का मन नहीं माना तो वह बच्ची को अनाथालय से वापस ले आए।

इसे भी पढ़ें: Rajendra Kumar Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा के 'जुबली कुमार' थे राजेंद्र कुमार, सरकारी नौकरी छोड़ बने थे अभिनेता

ऐसे शुरू हुआ फिल्मी कॅरियर

घर की आर्थिक स्थितियां ठीक न होने के कारण मीना कुमारी ने महज सात साल की उम्र से अभिनय करना शुरू कर दिया। अभिनेत्री को पहली फिल्म 'फरजाद-ए हिंद' थी। जिसके बाद उन्होंने सनम, अन्नपूर्णा, तमाशा और लाल हवेली में काम किया। लेकिन मीना कुमारी को असली शोहरत फिल्म 'बैजू बावरा' से मिली। यह फिल्म साल 1952 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं।

बॉलीवुड अभिनेता अशोक कुमार के साथ मीना कुमारी की जोड़ी सबसे ज्यादा जमी। दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती थी। अशोक कुमार और मीना कुमारी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। आप मीना कुमारी के अभिनय क्षमता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि मीना कुमारी को उनके फिल्मी करियर में चार बार फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

अभिनेत्री ने अपने अभिनय कॅरियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। 60 के दशक में मीना कुमारी की किस्मत चमकने लगी थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने परिणिता, आजाद, प्रीत पराई, कोहिनूर जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा मीना कुमारी ने साहिब बीवी और गुलाम और फिल्म आरती में अपनी एक्टिंग के लिए खूब तारीफ लूटी।

मृत्यु

मीना कुमारी ने बचपन से ही अपने जीवन में काफी दुख-दर्द झेले थे। वहीं फिल्मी पर्दे पर भी एक्ट्रेस ने इसी तरह के किरदार निभाए थे। इसी वजह से एक्ट्रेस को ट्रेजेडी क्वीन कहा जाने लगा था। लिवर सिरोसिर के कारण 31 मार्च 1972 को मीना कुमारी का निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

Shahdara Police Station में SHO और ACP से बदसलूकी, 20 वकीलों पर FIR दर्ज

छात्र संघ चुनाव: Jamia Millia Islamia ने अनशनकारी छात्र को दिया कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस

Cyclone Arnab: ओडिशा के 6 जिलों में शिक्षण संस्थान बंद, तटीय क्षेत्रों से लोगों की निकासी शुरू

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर Election Commission ने Supreme Court में दिया जवाब, फॉर्म छह में बदलाव से इनकार