बिना बताए दुल्हन बनीं Mehreen Pirzada, सोशल मीडिया पर छाईं Wedding Photos

By एकता | Apr 27, 2026

मशहूर पंजाबी और साउथ अभिनेत्री मेहरीन कौर पीरजादा ने अपने जीवन के एक नए सफर की शुरुआत कर दी है। उन्होंने 26 अप्रैल को अर्श औलख के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इस निजी समारोह में केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: Animal के बाद Bobby Deol का फिर बड़ा धमाका, Anurag Kashyap की फिल्म बंदर की रिलीज़ डेट हुई फाइनल

सितारों ने दी बधाईयां

शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और मनोरंजन जगत के सितारों की बधाईयों की बाढ़ आ गई है। काजल अग्रवाल, राहुल वैद्य, मौनी रॉय, सोनल चौहान, हंसिका मोटवानी, निधी अग्रवाल और रिद्धिमा पंडित जैसे बड़े सितारों ने कमेंट कर नए जोड़े को जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या Dhurandhar 2 तोड़ेगी 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड? रणवीर सिंह की फिल्म 1800 करोड़ के करीब

मेहरीन का फिल्मी सफर

मेहरीन कौर पीरजादा ने साल 2016 में तेलुगू फिल्म 'कृष्णा गाडी वीरा प्रेम गाधा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'फिल्लौरी' फिल्म के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखा। उन्होंने तमिल, तेलुगू और पंजाबी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है।

प्रमुख खबरें

ABVP ने किया Reservation का समर्थन, कहा देश के लिए व्यवस्था जरूरी

बिहार में जमुई जैसी एक और शर्मनाक वारदात! समस्तीपुर में सड़क किनारे नाबालिग लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद 4 गिरफ्तार

Asian Games में Gold जीतने के बाद Shafali Verma बोलीं, अधिक ट्रॉफियों से चमकेगा महिला क्रिकेट

Post Viral Cough: Viral Infection के बाद लंबे समय तक रहे Cough तो न लें Antibiotics, ऐसे करें रिकवरी