हमने IVF भी ट्राई किया पर... बच्चे न होने पर एक्ट्रेस Monalisa के पति Vikrant का छलका दर्द

By एकता | Jun 11, 2026

भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत की शादी को एक लंबा समय बीत चुका है। दोनों ने साल 2016 में टीवी शो 'बिग बॉस 10' के घर के अंदर शादी रचाई थी। शादी के इतने सालों बाद भी इस कपल का कोई बच्चा नहीं है, जिसे लेकर अब विक्रांत ने खुलकर बात की है।

इसे भी पढ़ें: Akshay Kumar की Welcome To The Jungle के Trailer में 28 स्टार्स की खिचड़ी देख बोले लोग- ये क्या बना दिया?

रिश्तेदारों के तानों पर बोले विक्रांत

विक्रांत ने बताया कि अब उनके परिवार वाले और रिश्तेदार भी बच्चे को लेकर सवाल उठाने लगे हैं। उन्होंने कहा, 'रिश्तेदार अक्सर पूछते हैं कि बच्चे क्यों नहीं हैं? पहले मैं कह देता था कि हो जाएगा। लेकिन अब शादी को काफी समय हो चुका है, तो लोग कहते हैं कि शुरुआत में ही बच्चा क्यों नहीं किया।' विक्रांत ने घरवालों के इस दबाव को सही ठहराते हुए कहा कि परिवार वालों का इरादा गलत नहीं होता, वे तो बस अपने खानदान को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Praneet More Show Controversy | लाशों के प्राइवेट पार्ट्स का मजाक उड़ाने वाली महिला डॉक्टर ने मांगी माफी, विवादों में कॉमेडियन प्रणीत मोरे का शो

समय पर काम न करना हमारी ही गलती

बातचीत के दौरान विक्रांत ने माना कि समय रहते बच्चा न करना उनकी ही भूल थी। उन्होंने कहा, 'चीजें समय पर ही कर लेनी चाहिए। बच्चा कोई कुकर की सीटी नहीं है कि चावल डाला और तुरंत पक गया। इस मामले में हमारी ही गलती है कि हमने सही समय पर ध्यान नहीं दिया।' विक्रांत ने यह भी बताया कि उन्हें याद ही नहीं कि कभी उनके और मोनालिसा के बीच बच्चे को लेकर पहले कोई सीरियस बात हुई थी।

प्रमुख खबरें

अमेरिका में अचानक चुनाव, ट्रंप कितने वोट से पिछड़े?

Anil Kapoor ने ताजा कीं तेजाब और मन्नत की पुरानी यादें: Shah Rukh Khan से अपने गहरे रिश्ते और उनके बंगले खरीदने के सफर का किया खुलासा

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के लिए 6 नवंबर तक करें आवेदन, 3548 पदों पर मौका

Auckland T20: Glenn Phillips के शतक से New Zealand ने भारत को 87 रन से हराया