अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शूटिंग के लिए दोबारा सेट पर लौटीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2017

लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा चोटिल होने के बाद अब ठीक होकर क्वांटिको की शूटिंग के लिए दोबारा सेट पर लौट आई हैं। प्रियंका के प्रतिनिधि ने ई न्यूज को बताया कि अभिनेत्री अस्पताल से आने के बाद सामान्य हैं और दोबारा काम पर लौटकर खुश हैं। 

 

प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘प्रियंका सोमवार की सुबह काम पर लौट आई हैं। हालांकि वह अभी भी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं। उनकी सेहत में दिन ब दिन सुधार हो रहा है और वह काम पर लौटकर खुश हैं।’’पिछले बृहस्पतिवार को अभिनेत्री टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना