‘क्वांटिको’ के सेट पर घायल हुईं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2017

न्यूयॉर्क। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उनके टीवी शो ‘क्वांटिको’ के सेट पर शूटिंग के दौरान मामूली चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ‘एबीसी’ के निर्माता दल ने ‘एंटरटेनमेंट टूनाइट’ को इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि 34 वर्षीय अभिनेत्री को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर आराम कर रही है। ‘टीएमजेड’ के अनुसार प्रियंका बृहस्पतिवार को एक स्टंट दृश्य फिल्माते समय अपने सिर के बल गिर गई थीं। उनके सिर में चोट आई है। प्रियंका को तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया। 

‘बेवॉच’ की अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी देने से पहले कुछ घंटे तक इलाज के लिए इमरजेन्सी कक्ष में रखा गया था। अब वह अपने घर पर आराम कर रही हैं। अभिनेत्री के प्रतिनिधि ने कहा, ''शुक्रवार रात ‘क्वांटिको’ के सेट पर मामूली घटना घटी थी। प्रियंका को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उनका इलाज करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वह डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपने घर पर आराम कर रही हैं और सप्ताहांत में फिर काम पर लौट आएंगी।''

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली उतार-चढ़ाव, IT कंपनियों में बिकवाली का दौर, बाज़ार की अगली चाल पर निवेशकों की नज़र

Vijay Hazare Trophy: विराट-रोहित की वापसी, पर फैंस लाइव मैच से वंचित, बिना दर्शकों के होगा खेल

भारत की महिला टीम का दबदबा बरकरार, श्रीलंका को दूसरे टी20 में भी आसानी से हराया

अरावली में कोई माइनिंग लीज नहीं दी जाएगी, विवाद के बीच केंद्र का स्पष्टीकरण, संरक्षित क्षेत्र का किया जाएगा विस्तार