#BharatJodoYatra | एक्ट्रेस रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल, दोनों ने राहुल गांधी का थामा हाथ

By रेनू तिवारी | Nov 21, 2022

राहुल गांधी सहित कांग्रेस के नेताओं मे अपनी पार्टी को फिर से पहले वाले मुकाम पर लाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिन पर दिन पॉपुलैरिटी कमा रहा हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को महाराष्ट्र में कई फिल्मी सितारों का भी साथ मिल रहा हैं। टीवी सहित तनाम बॉलावुड सितारों ने यात्रा के दौरान राहुल गांधी का हाथ थामा हैं। अमोल पालेकर, सुशांत सिंह, रिया सेन, पूजा भट्ट जैसे कई सितारे पहले ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं और साथ ही साथ दुनिया को भा ये संदेश दे चुके हैं कि वह कांग्रेस के साथ हैं। इसके अलावा अब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा मशहूर टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी बनीं हैं। 

आपको बता दे कि पिछले दो महीने से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही हैं। इसमें प्रसिद्ध अभिनेता अमोल पालेकर और उनकी लेखक तथा फिल्मकार पत्नी संध्या गोखले ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पदयात्रा के महाराष्ट्र चरण के आखिरी दिन पालेकर और उनकी पत्नी यहां यात्रा में शामिल हुए, जहां से रात को यह यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल के साथ पालेकर और गोखले की तस्वीरें साझा की गई हैं।

 पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए आज प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर अपनी पत्नी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। देश की आवाज उठाने के लिए धन्यवाद।’’ इससे पहले सिने जगत से पूजा भट्ट, रिया सेन,सुशांत सिंह, मोना अम्बेगांवकर, रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी जैसी विभिन्न हस्तियों ने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया था।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा

अब Consumer को मिलेगा पूरा Fuel! केंद्र ने Petrol, CNG, Hydrogen पंपों की जांच के लिए जारी किए New Guidelines