Ali Fazal के साथ शादी करने को बेताब हैं Richa Chadha, लेटेस्ट पोस्ट है इसका सबूत

By एकता | Sep 16, 2022

बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री अगले महीने अक्टूबर के पहले हफ्ते में अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर अली फजल के साथ शादी के बंधन में बंधेगी। इस बीच ऋचा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया है। अभिनेत्री की पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए कितनी बेताब हैं। बता दें कि सिर्फ ऋचा ही नहीं उनके फैंस भी उनकी शादी को लेकर काफी बेसब्र नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अपनी मोहब्बत RP से दूर होकर छलका Urvashi Rautela का दर्द, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल पोस्ट

ऋचा चड्ढा और अली फजल की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात 2012 में फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी। दोनों एक दूसरे के दोस्त बने और फिर करीब आए। एक दिन घर पर मूवी देखने के दौरान अभिनेत्री ने अली को 'आई लव यू' कह दिया, जिसका जवाब देने में अभिनेता ने तीन महीने लगा दिए। जैसे ही अली ने ऋचा के लिए अपना प्यार कबूला वैसे ही दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई। पहले पांच साल दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा। दोनों का रिश्ता उस समय ऑफिशियल हुआ जब वह वेनिस में 'विक्टोरिया और अब्दुल' के वर्ल्ड प्रीमियर पर हाथों में हाथ डाले दिखाई दिए।

इसे भी पढ़ें: इंडो वेस्टर्न आउटफिट में दिखा KGF स्टार Yash का स्टाइलिश अवतार, इंटरनेट पर छाई 'रॉकी भाई' की तस्वीर

मालदीव में छुट्टियां बिताने के दौरान अली फज़ल ने ऋचा को शादी के लिए प्रोपोज़ किया। इसके लिए उन्होंने स्पेशल व्यवस्था की थीं। अभिनेता ने डिनर खत्म होने के बाद शैंपेन की बोतल खोली और अभिनेत्री के सामने अपने घुटनों पर बैठ गए और पूछा 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?'। ऋचा के हाँ के जवाब के बाद शादी की तैयारियां शुरू हुईं। ऋचा और अली अप्रैल 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी के कारण फंक्शन को टालना पड़ा। जिसके बाद अब आखिरकार दोनों अक्टूबर 2022 में शादी के बंधन में बंध जायेंगे।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन