कोर्ट का आदेश स्टॉर्मी डेनियल्स ट्रंप को देंगी तीन लाख अमेरिकी डॉलर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2018

न्यूयॉर्क। अमेरिका के कैलिफॉर्निया में एक संघीय न्यायाधीश ने वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स को,मानहानि के मुकदमे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पैरवी करने वाले वकील को फीस और जुर्माने के तौर पर करीब तीन लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है। 

डेनियल्स ने इस साल के शुरू में ट्रंप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया था। सीएनएन ने खबर में कहा कि ट्रंप के वकील चार्ल्स हार्डर ने डेनियल्स से 780,000 अमेरिकी डॉलर मांगे थे।

यह भी पढ़ें- मांग का घटने के कारण सोना और चांदी में आई भारी गिरावट

हार्डर ने अदालत की ओर से डेनियल्स पर 293,052.33 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाने के आदेश को ट्रंप की ‘जीत’ करार दिया। खबर में कहा गया है कि अदालत का यह आदेश और डेनियल्स की ओर से किए गए मानहानि के मुकदमे को खारिज करने का पहले का आदेश राष्ट्रपति की जीत और डेनियल्स की पूरी तरह से शिकस्त है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक