निर्माता बनने जा रही हैं अभिनेत्री स्वरा भास्कर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2019

मुंबई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर नयी और सशक्त कहानी कहने के लिए फिल्म निर्माताओं को मदद करने के उद्देश्य से अपना एक फिल्म निर्माण बैनर शुरू करने जा रही हैं। बहुप्रशंसित अभिनेत्री ने अपने भाई ईशान भास्कर के साथ ‘कहानीवाले’ के लिए हाथ मिलाया है।

स्वरा ने एक बयान में कहा कि पिछले डेढ़ साल से कहानीवाले के विचार पर काम हो रहा था। कहानीवाले का उद्देश्य नयी और सशक्त कहानी कहने वाली अच्छी पटकथाओं और फिल्म निर्माताओं का सहयोग करना है जिसे उसे दिखाने के लिए मंच नहीं मिला। ईशान ने कहा कि प्रोडक्शन हाउस का लक्ष्य दमदार और नए विषय को सहायता देना होगा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह