कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटीं अभिनेत्री तबस्सुम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2021

मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री और टॉक शो कार्यक्रम की मेजबान तबस्सुम कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट आयी हैं। उनके बेटे होशांग गोविल ने इस बारे में बताया। अभिनेत्री 10 दिन पहले कोविड-19 से संक्रमित हुई थीं और उन्हें इलाज के लिए शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीटीआई-के साथ बुधवार की रात को बातचीत में अभिनेता-फिल्मकार ने कहा कि जांच में कोविड-19 की पुष्टि नहीं होने पर उनकी मां घर वापस आ गयी हैं। होशांग ने अभिनेत्री की अस्पताल से बाहर आते समय विजयी मुद्रा में उनकी एक तस्वीर भी पोस्ट की।

इसे भी पढ़ें: ऐसी फिल्मों में काम करना चाहती हूं जहां महिलाएं प्रमुख हों : पाउली दाम

हाल में तबस्सुम के अल्झाइमर से ग्रसित होने की खबर का होशांग ने खंडन किया था और कहा था कि अभिनेत्री की सेहत बिल्कुल ठीक है। तबस्सुम ने बाल कलाकार के तौर पर अपने कॅरियर की शुरुआत फिल्म ‘दीदार’ से की थी जिसमें उन्होंने नरगिस के बचपन की भूमिका निभायी थी। 1952 में आयी ‘बैजू बावरा’ में उन्होंने मीना कुमारी के बचपन की भूमिका निभायी थी।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया