Veena Kapoor: जिंदा हैं एक्ट्रेस वीना कपूर, मौत की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

By अंकित सिंह | Dec 15, 2022

पिछले दिनों अभिनेत्री वीना कपूर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि एक्ट्रेस वीना कपूर की हत्या उनके बेटे ने कर दी है। यह वाकई दिल दहला देने वाला मामला था। लेकिन अब इससे मामले में पूरी तरीके से ट्विस्ट सामने आ गया है। दरअसल, जिस एक्ट्रेस वीना कपूर की मौत को लेकर दावा किया गया था वह जिंदा निकली। वह आज मीडिया के सामने आई और पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत की प्रति भी दिखाई। दूसरी ओर लोग वीना कपूर को मरा हुआ समझकर लगातार सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे थे। 

 

इसे भी पढ़ें: न्यूड होकर, जोर-जोर से कहारने लगीं Poonam Pandey, तस्वीरें देखकर बेकाबू हो सकते हैं आपके जज्बात


जुहू में हुआ था एक मर्डर

दरअसल पिछले दिनों जुहू के इलाके में एक मर्डर हुआ था। जिसका मर्डर हुआ था उसका नाम भी वीना कपूर था। वीना कपूर के नाम पर जिंदा वीना कपूर की तस्वीर लगाई गई। इसके बाद अभिनेत्री वीना कपूर को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। उनके बेटे की छवि खराब हुई और लोग उन्हें लगातार गालियां भी दे रहे थे। अभिनेत्री आज मीडिया के सामने आईं। उन्होंने कहा कि मैं जिंदा हूं। जिस वीना कपूर की हत्या हुई है, वह भी अभिनेत्री थी। लेकिन मैं वह वीना कपूर नहीं हूं जिसकी फोटो लगाई गई। मैं गोरेगांव में अपने बेटे के साथ रहती हूं। इसलिए लोग मुझे ही मरा हुआ समझ रहे हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: Vivek Agnihotri और Anurag Kashyap के बीच छिड़ी ट्विटर जंग, 'The Kashmir Files' को झूठा बोलकर बुरे फंसे निर्देशक


दूसरी ओर वीना कपूर के बेटे अभिषेक चड्डा ने कहा कि यह खबर सुनने के बाद मैं पूरी तरीके से सन्न रह गया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी मां जिंदा हैं। मैं पूरी तरीके से परेशान हो गया था। इसलिए मैंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस की ओर से बहुत सहयोग किया गया। मैं इसके लिए शुक्रिया कहना चाहूंगा। अभिनेत्री वीना कपूर अपने ही बेटे द्वारा उनकी हत्या की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचीं। आपको बता दें कि जिस वीना कपूर की हत्या हुई है, वह पंजाबी एक्ट्रेस थी। वह भी अपने बेटे संग बंगले में रहते थे। प्रोपटी विवाद की वजह से यह हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं, आज जो वीना कपूर सामने आई हैं, वह गोरे गांव में रहती है।

प्रमुख खबरें

केमिकल ट्रीटमेंट से खराब हुए बाल? तो हफ्ते में एक बार ये जादुई हेयर मास्क ट्राई करें, घर बैठे पाएं सिल्की-शाइनी बाल!

करोड़ों के अय्यर को बेंच पर बैठाएगी RCB? कुंबले बोले - जीतने वाली टीम से छेड़छाड़ क्यों करें

सर्दी की सुबह को बनाएं लाजवाब: मूली-चावल की पूड़ी का अनोखा स्वाद, जानें आसान रेसिपी

धीरेन्द्र शास्त्री का चेतावनी: खतरे में बांग्लादेश में हिंदुओं की पहचान, तुरंत एक्शन ले भारत