Adani Bribery Case: राहुल के आरोपों पर गिरिराज सिंह का पलटवार, बोले- अडानी फोबिया से पीड़ित हैं कांग्रेस नेता

By अंकित सिंह | Nov 21, 2024

अडानी मामले को लेकर चल रहे विवाद के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी 'अडानी फोबिया' से पीड़ित हैं। वह वही बोल रहे हैं जो उन्हें लिखित में दिया जा रहा है। वहीं, बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा ने कहा कि राहुल जी ने आज बार-बार कहा कि मोदी जी की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। अडानी के पीछे मोदी जी खड़े हैं, इसलिए उनकी विश्वसनीयता ग्लोबल स्तर पर समाप्त हो चुकी है। 

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि अब यह अमेरिका में बिल्कुल स्पष्ट और स्थापित हो चुका है कि अडानी ने भारतीय कानून और अमेरिकी कानून दोनों को तोड़ा है। अमेरिका में उन पर अभियोग लगाया गया है। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि अडानी इस देश में एक स्वतंत्र व्यक्ति की तरह क्यों घूम रहे हैं। मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अडानी ने जाहिर तौर पर 2000 करोड़ रुपये का एक घोटाला किया है और संभवतः कई अन्य घोटाले किए हैं, लेकिन वह बेखौफ घूम रहे हैं...हम इसे बार-बार दोहरा रहे हैं...यह इस बात की पुष्टि है कि हम क्या कह रहे हैं, प्रधानमंत्री अडानी को बचा रहे हैं और प्रधानमंत्री अडानी के साथ भ्रष्टाचार में शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: मोदी के दोस्त के अमेरिका की सत्ता में आते ही कैसे फंसे अडानी? 5 प्वाइंट में समझें अरेस्ट वारंट की पूरी कहानी, अब आगे क्या?

कांग्रेस नेता ने कहा कि हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं इस मुद्दे को उठाऊं। पीएम मोदी 100% इस आदमी की रक्षा कर रहे हैं। इस आदमी ने भ्रष्टाचार के जरिए भारत की संपत्ति हासिल की है। वह भाजपा को समर्थन देते हैं, हम इसे दोहराएंगे। जेपीसी हमारी मांग है लेकिन हम चाहते हैं कि अडानी को गिरफ्तार किया जाए। लेकिन हम जानते हैं कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री अडानी का समर्थन करते हैं, वह उनके संरक्षक हैं। 

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की