Adani Case: राहुल गांधी के आरोपों पर वित्त मंत्री बोलीं, PM पर बेबुनियाद आरोप लगाने की हो चुकी है आदत

By अंकित सिंह | Apr 06, 2023

अडानी मामले को लेकर देश के राजनीतिक जबरदस्त तरीके से गर्म है। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण अडानी मामले पर जेपीसी की मांग को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ गया। कांग्रेस की लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा रही है। राहुल गांधी साफ तौर पर कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने अपने मित्र गौतम अडानी को फायदा पहुंचाया है। इसी कड़ी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है। राहुल गांधी के आरोपों को निर्मला सीतारमण ने पूरी तरीके से बेबुनियाद बताया है और साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस नेता ऐसे आरोप लगाने के आदी हो चुके हैं। वित्र मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने 2019 के चुनावों से पहले ऐसा किया था। वह इसे फिर से कर रहा है। वह इन सभी झूठे आरोपों से कोई सबक नहीं सीखते हैं जो वह प्रधानमंत्री के खिलाफ लगाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने फिर साधा भाजपा पर निशाना, पूछा- अडानी की कंपनी में 20 हजार करोड़ किसके हैं

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि 2019 में राफेल के आरोपों में जब राहुल गांधी ने बयान दिए तब उन्हें सर्वोच्च न्यायालय में माफी मांगनी पड़ी। उससे पहले RSS के खिलाफ जब गलत बयान देने पर लिखित माफीनामा देना पड़ा। आज आप (राहुल गांधी) बोलते हैं मैं गांधी हूं सावरकर नहीं। क्या उन्हें याद है कि उन्होंने माफी मांगी थी? उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे ऐसे मुद्दे उठाते हैं कि सभी को पास ले आए। ममता बनर्जी खुद अडानी का स्वागत करती हैं। आप हमसे सवाल करें हमें परवाह नहीं है। हमारे पास कुछ छुपाने के लिए नहीं है। राहुल गांधी से पूछा गया था कि भाजपा कह रही है कि आप न्यायपालिका पर दबाव बना रहे हैं? इसी पर उन्होंने पलटवार किया है। उन्होंने साफ तौर पर पूछा कि अडानी की सेल कंपनी में 20,000 करोड़ रुपए किसके हैं? इसका जवाब देना चाहिए कि यह पैसे किसके हैं। 

प्रमुख खबरें

Haldiram की बड़ी लापरवाही! Faridabad में Expired मिठाई बेचने पर Consumer Court ने ठोका जुर्माना

West Bengal Election: पहले चरण के लिए 2407 कंपनियां तैनात, चप्पे-चप्पे पर होगी Central Forces की नजर

Top 10 Breaking News 15 April 2026 | Raghav Chadha Z+ Security Withdrawn | TCS Nashik Conversion Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mohini Ekadashi 2026: 26 या 27 अप्रैल? जानें मोहिनी एकादशी व्रत की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि