Adani case: संसद भवन से ED ऑफिस तक विपक्ष का मार्च, खड़गे बोले- हमारी आवाज दबाने की हो रही कोशिश

By अंकित सिंह | Mar 15, 2023

अडानी मामले को लेकर विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। आज विपक्षी सांसदों द्वारा संसद भवन से ED ऑफिस तक मार्च निकाला गया। हालंकि, विजय चौक पर विपक्ष के इस मार्च को रोका गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमारी आवाज दबाने की हो रही कोशिश हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि आखिर अडानी मामले पर सरकार चुप क्यों हैं? खड़गे ने कहा कि हम सभी अडानी के घोटाले में एक ज्ञापन सौंपने के लिए निदेशक ईडी से मिलने जा रहे हैं। लेकिन सरकार हमें विजय चौक के पास कहीं नहीं जाने दे रही है, उन्होंने हमें रोक दिया है।

इसे भी पढ़ें: अडाणी समूह के मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने राज निवास के निकट प्रदर्शन किया

अडानी मामले पर JPC जांच की मांग पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकार जानती है कि अगर उन्होंने हमारी JPC की मांग को मान लिया तो जनता के सामने उनकी धज्जियां उड़ जाएगी। भाजपा के सभी भ्रष्टाचार आम लोगों के सामने साबित हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ ने अडाणी समूह के खिलाफ फर्जी तरीके से लेन-देन और शेयर की कीमतों में हेर-फेर सहित कई आरोप लगाए थे। अडाणी समूह ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा था कि उसने सभी कानूनों और प्रावधानों का पालन किया है।

प्रमुख खबरें

NSE की प्रस्तावित लिस्टिंग से भारतीय IPO बाजार मजबूत होगा, Unlisted Shares पर बढ़ेगा दबाव

UP Cabinet: बेसिक शिक्षा के 14,429 प्राथमिक स्कूल बनेंगे Smart School

BJP MLA Gajendra Daral पर दलित मंडल अध्यक्ष से मारपीट का केस दर्ज

UAPA मामले में ISIS समर्थक समूह के कथित सदस्य को Delhi High Court से मिली जमानत