अदाणी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के कच्छ में 100 मेगावाट का पवन ऊर्जा संयंत्र चालू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2021

नयी दिल्ली। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने सोमवार को कहा कि उसकी इकाई अदाणी विंड एनर्जी कच्छ थ्री लिमिटेड (एडब्ल्यूईकेटीएल) ने गुजरात के कच्छ में 100 मेगावाट का पवन ऊर्जा संयंत्र चालू किया है। इस संयंत्र के चालू हो जाने के साथ कंपनी की कुल परिचालन क्षमता 497 मेगावाट तक पहुंच गई है। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने एक वक्तव्य में इसकी जानकारी देते हुये कहा कि इस संयंत्र को तय समय से पांच महीने पहले चालू कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: अदाणी और अंबानी ने रचा इतिहास! कोरोना काल में भी छप्पर फाड़ कमाई की

पिछले 12 माह में कंपनी का यह पांचवां प्रोजैक्ट है जिसे समय से पहले चालू किया गया। कंपनी ने कहा कि संयंत्र में बनने वाली बिजली की खरीद- फरोख्त का समझौता 2.82 रुपये प्रति केडब्ल्यूएच पर किया गया है। एजीईएल की कुल अक्षय ऊर्जा क्षमता 14,815 मेगावाट हो गई है। इसमें 11,470 मेगावाट ऐसी क्षमता है जिसके लिये ठेके दे दिये गये हैं और या फिर निर्माण के विभिन्न स्तरों पर है। इस परियोजना के साथ ही कंपनी ने कोविड- 19 की चुनौती के बावजूद पिछले 12 माह के दौरान कुल 800 मेगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता को जोड़ा है।

प्रमुख खबरें

Yemen: राजधानी Sanaa के पास हवाई हमलों में 25 लोगों की मौत, 30 घायल

Ayodhya में रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले माफी मांगकर आएं: Yogi Adityanath

Akhilesh Yadav परिवार सहित 12 दिसंबर को करेंगे Ayodhya में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

2029 Lok Sabha Election में भाजपा की सत्ता से होगी विदाई, कोच्चि में बोले Abhijit Deepke