Adani Group: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद बैक फुट पर अडानी समूह, बेचने पर मजबूर हुई अपनी ये बड़ी कंपनी

By अंकित जायसवाल | Jul 24, 2023

अडानी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से ही कंपनी में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। हालांकि गौतम अडानी खुद अडानी समूह पर लगे डेंट को सही करने की कोशिश करते देखे गए हैं। इस क्रम में उन्होंने निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए कई बार बयान जारी किया है और बताया कि समूह में सब कुछ सही चल रहा है। इन सब के बावजूद अडानी की कंपनी मुश्किल में घिरती जा रही है। कंपनी कई कारोबार से अपने हाथ समेट रही हैं। जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग ने अडानी समूह को लेकर खुलासा किया, जिसके बाद से गौतम अडानी और उनकी कंपनी को एक के बाद एक झटके लगे रहे हैं।

गौतम अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने कंपनियों में निवेशकों का विश्वास कमजोर कर दिया है। हालांकि, अडानी समूह ने निवेशकों का विश्वास फिर से जीतने के लिए कई आवश्यक कदम उठाए। इसी कड़ी में ग्रुप अलग-अलग तरीकों से फंड जुटाने की योजना बना रहा है. अदानी समूह की तीन लिस्टेड कंपनियां - अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी ग्रीन एनर्जी और अदानी ट्रांसमिशन - कैलेंडर वर्ष के अंत तक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) लॉन्च करके 33,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान