Adani Group ने अपने खिलाफ लगाए आरोपों को खारिज कर कहा- ये बातें निराधार

By रितिका कमठान | Nov 21, 2024

अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी और उनकी कंपनियों के लिए गुरुवार का दिन काफी निराशाजनक रहा है। अडानी समूह के गौतम अडानी और अडानी समूह के डायरेक्टर्स के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग ने कई आरोप लगाए है। इन आरोपों में मुख्य रूप से रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों को शामिल किया गया है। इन आरोपों के लगने के बाद अडानी समूह का बयान सामने आया है। अडानी समूह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

 

आरोपों को समूह ने निराधार बताया

अडानी समूह के प्रवक्ता ने इसे लेकर बयान जारी किया है। प्रवक्ता ने कहा कि अडानी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं और समूह इन आरोपों का दृढ़ता से खंडन करता है। जैसा कि न्याय विभाग कहा कि अभियोग में लगाए गए आरोप सिर्फ आरोप हैं। जब तक कि उन पर दोष सिद्ध न हो जाए, तब तक प्रतिवादियों को निर्दोष माना जाएगा," बयान में कहा गया। अडानी समूह के प्रवक्ता ने कहा कि समूह हमेशा से शासन, पारदर्शिता और नियामक अनुपालन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। कंपनी ने कहा, हम अपने हितधारकों, साझेदारों और कर्मचारियों को विश्वास दिलाते हैं कि हम कानून का पालन करने वाले संगठनों में से एक हैं जो सभी कानूनों का पूरी तरह से पालन करते हैं।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर