CM जेल चले जाते हैं... अडानी पर अटैक कर रहे थे और अचानक चली गई लाइट, PC के बीच राहुल गांधी को आ गई हंसी

By अभिनय आकाश | Nov 21, 2024

सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट रिश्वत मामले में गौतम अडानी और अन्य पर अमेरिकी अभियोजकों द्वारा आरोप लगाए जाने पर, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अब यह अमेरिका में बिल्कुल स्पष्ट और स्थापित हो चुका है कि अडानी ने भारतीय कानून और अमेरिकी कानून दोनों को तोड़ा है।  राहुल बोल ही रहे थे कि अचानक लाइट चली गई। लाइट के अचानक गोल होने पर राहुल गांधी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और जोर-जोर से हंसने लगे। हालांकि लाइट महज 4-5 सेकेंड के लिए ही गई और वापस आ गई।  फिर राहुल ने वापस से अपना हमला जारी रखा। उन्होंने कहा कि अमेरिका में उन पर अभियोग लगाया गया है। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि अडानी इस देश में एक स्वतंत्र व्यक्ति की तरह क्यों घूम रहे हैं। मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया गया है...अडानी ने जाहिर तौर पर 2000 करोड़ रुपये का एक घोटाला किया है और संभवतः कई अन्य घोटाले किए हैं, लेकिन वह बेखौफ घूम रहे हैं...हम इसे बार-बार दोहरा रहे हैं...यह इस बात की पुष्टि है कि हम क्या कह रहे हैं, प्रधानमंत्री अडानी को बचा रहे हैं और प्रधानमंत्री अडानी के साथ भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Canada के धुएं से अमेरिका में फैला प्रदूषण, भड़के Donald Trump ने दी नए टैरिफ की धमकी, कहा- यह जानबूझकर की गई लापरवाही

Kokila Vrat 2026 Date: कब से शुरू हो रहा है कोकिला व्रत? जानें शुभ Muhurat और पूजा की संपूर्ण विधि और इसका धार्मिक महत्व

Priyanka Chopra Birthday: Desi Girl से Global Icon तक, तमिल फिल्म से शुरू हुआ Priyanka का Hollywood सफर

Love Horoscope For 18 July 2026 | आज का प्रेम राशिफल 18 जुलाई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन