Adani Ports Q4 Results: कंपनी को हुआ 3308 करोड़ का बंपर मुनाफा, निवेशकों की हुई चांदी!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2026

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) का एकीकृत शुद्ध लाभ 2025-26 की चौथी तिमाही में 9.43 प्रतिशत बढ़कर 3,308.30 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 3,023.10 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

एपीएसईजेड ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,489.45 करोड़ रुपये हो गई, जो गत वर्ष की समान तिमाही में 8,769.63 करोड़ रुपये थी। वहीं खर्च बढ़कर 7,937.66 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 5,382.13 करोड़ रुपये था।

समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड का शुद्ध लाभ बढ़कर 12,782.03 करोड़ रुपये हो गया। यह 2024-25 में 11,061.26 करोड़ रुपये रहा था।

प्रमुख खबरें

Bangladesh और Pakistan ने आवश्यक वस्तुओं के व्यापार के लिए 5 साल का Trade Agreement किया

Aryan Calvin का शो रद होने पर Patna में भारी बवाल, BJP दफ्तर पर पथराव

World Cup Snooker में भारत ए ने पाकिस्तान बी को 3-2 से हराकर जीता खिताब

President Droupadi Murmu करेंगी Nagaland के हॉर्नबिल महोत्सव का शुभारंभ