Adani Power के शेयर शुरुआती कारोबार में तीन प्रतिशत से अधिक चढ़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2023

नयी दिल्ली। अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पावर के शेयर बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ गए। बीएसई में कंपनी का शेयर 3.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 288.45 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई में कंपनी का शेयर तीन प्रतिशत चढ़कर 288.50 रुपये पर रहा। अमेरिकी निवेश कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स एवं कुछ अन्य निवेशकों के अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पावर में 1.1 अरब डॉलर के निवेश के साथ 8.1 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के बाद कंपनी के शेयर चढ़े हैं। यह सौदा 279.17 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर हुआ है।

प्रमुख खबरें

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं

नेतन्याहू ने जेब से क्या निकाला, UN से भागे 77 देश, बैठा रहा भारत!

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Lucknow में Congress कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

टमाटर की ग्रेवी हो गई जरूरत से ज्यादा खट्टी? ये उपाय आएंगे काम