अंबानी के बाद अब अडाणी ने भी नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश करने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2021

नयी दिल्ली।हरित ऊर्जा को लेकर अपने समूह का एजेंडा साफ करते हुए अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी ने मंगलवार को कहा कि उनका समूह अगले 10 साल में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और कलपुर्जों के निर्माण में 20 अरब डॉलर का निवेश करेगा तथा दुनिया में सबसे सस्ते हरित इलेक्ट्रॉन का उत्पादन करेगा। उन्होंने कहा कि समूह ने अगले चार वर्ष में अपने नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता को तीन गुना करने,हरित हाइड्रोजन उत्पादन में क्षेत्र में प्रवेश करने, सभी डेटा सेंटर को नवीकरणीय ऊर्जा से चलाने,2025 तक अपने बंदरगाहों के कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने और 2025 तक हरित प्रौद्योगिकियों में पूंजीगत व्यय का 75 प्रतिशत हिस्सा खर्च करने की योजना बनायी है।

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा