भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 25, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के लिए कूटनीति और सैन्य क्षमताओं के बीच संतुलन जरूरी होने पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के पास “तर्क की शक्ति” के साथ-साथ “शक्ति का तर्क” भी है और जरूरत पड़ने पर भारत उसी में जवाब देगा, जिसे दूसरा पक्ष समझता है। यहां आयोजित एक रक्षा सम्मेलन (डिफकॉन) को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि “सॉफ्ट पावर, हार्ड पावर की पूरक हो सकती है”, लेकिन किसी भी स्थिति में वह उसका विकल्प नहीं हो सकती। सिंह ने कहा कि भारत की परंपरा में शक्ति और शांति कभी एक-दूसरे के विरोधी नहीं रहे।

साथ ही, किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए अपनी रक्षा और रणनीतिक क्षमताओं को भी मजबूत कर रहे हैं।” रक्षा मंत्री ने कहा, “हम लोकतंत्र और कूटनीति के माध्यम से समाधान के पक्षधर हैं। लेकिन अपनी सुरक्षा के लिए निर्णायक कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेंगे और जरूरत पड़ने पर ऐसा करते भी हैं।” उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 की बालाकोट स्ट्राइक और पिछले साल किए गए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि इन कार्रवाइयों ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत के पास अपनी सुरक्षा के लिए “जरूरी क्षमताएं” भी हैं और उनका इस्तेमाल करने की “इच्छाशक्ति” भी।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा