Adani की 1.1 अरब डॉलर की तांबा परियोजना अगले साल मार्च में चालू होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2023

नयी दिल्ली। अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी के नेतृत्व वाले समूह की गुजरात के मुंद्रा में स्थित तांबा फैक्ट्री अगले साल मार्च से परिचालन शुरू करेगी। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे आयात पर भारत की निर्भरता कम करने और ऊर्जा बदलाव में मदद मिलेगी। तांबे को ‘विद्युतीकरण की धातु’ के रूप में जाना जाता है, क्योंकि गहरे विद्युतीकरण के लिए तारों की जरूरत होती है। ये तार आमतौर पर तांबे से बने होते हैं। ऊर्जा बदलाव की महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों जैसे इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), चार्जिंग अवसंरचना, सौर फोटोवोल्टिक (पीवी), पवन ऊर्जा और बैटरी में तांबे की जरूरत होती है।

इसे भी पढ़ें: ITR Return: रिटर्न फाइल करने की आखिरी है तारीख 31 जुलाई, लेट करने पर देना पड़ सकता बड़ा जुर्माना

समूह की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की अनुषंगी कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल) दो चरणों में प्रति वर्ष 10 लाख टन परिष्कृत तांबे के उत्पादन के लिए एक तांबा रिफाइनरी परियोजना स्थापित कर रही है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि केसीएल ने चरण-1 में पांच लाख टन प्रति वर्ष उत्पादन क्षमता के लिए वित्तपोषण हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि पहला चरण वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक चालू होने की उम्मीद है। कुछ दिन पहले अडाणी ने भी कंपनी की सालाना आमसभा में कहा था कि यह परियोजना अपने तय समय के अनुसार चल रही है।

प्रमुख खबरें

Odisha Weather: कई हिस्सों में रात का पारा 20 डिग्री से नीचे, सिमिलिगुडा रहा सबसे ठंडा

Delhi में पांच साल की सबसे प्रदूषित Diwali, एक्यूआई 376 तक पहुंचा

Lucknow के ठाकुरगंज में घर में आग लगने से 75 वर्षीय Mohammad Atiq की मौत

KR Narayanan Death Anniversary: देश के पहले दलित और 10वें राष्ट्रपति थे के आर नारायणन, जानिए रोचक बातें