Cooling Chutneys Recipe: Summer Diet में लगाएं स्वाद का तड़का, ट्राय करें ये 4 स्पेशल Cooling Chutney Recipe

By अनन्या मिश्रा | Apr 14, 2026

गर्मियों के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। इस मौसम में खाने-पीने का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। इसलिए गर्मियों में ऐसी डाइट लेने की सलाह दी जाती है, जिससे पेट को ठंडक मिल सके। ऐसे में अधिकतर लोग कूलिंग ड्रिंक्स लेते हैं। जो हमारे पेट के साथ-साथ ओवर ऑल हेल्थ के लिए भी काफी अच्छे होते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ स्पेशल रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप भी ट्राई कर सकती हैं।

पुदीना चटनी

गर्मियों में पुदीने का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। पुदीने की तासीर ठंडी होती है। पुदीने की चटनी बनाने के लिए पुदीना, हरी मिर्च, धनिया, नींबू का रस और नमक मिलाकर पीस लें। फिर आप इस चटनी को दाल-चावल, पराठा और पूड़ी के साथ सर्व कर सकती हैं। वहीं तहरी और खिचड़ी के साथ भी यह चटनी काफी अच्छी लगती है।

दही-पुदीने की चटनी

आप चाहें तो दही-पुदीने की चटनी भी बना सकती हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि दही खाने से हमारे शरीर को ठंडक मिलती है। पुदीना स्वाद बढ़ाता है। इसको बनाने में दही में पुदीना, थोड़ा भुना जीरा और नमक मिलाकर इसको ग्राइंड कर लें। इस आसान तरीके से दही-पुदीने की चटनी बनकर तैयार हो जाएगी।

आम की चटनी

गर्मियों में आम तो खूब खाए जाते हैं। कच्चे आम को तो लोग खाने में भी इस्तेमाल करते हैं। वहीं कच्चे आम से बनी चटनी हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाती है और स्वाद में भी लाजवाब होती है। इसको बनाने के लिए कच्चे आम में पुदीना, गुड़, जीरा और काला नमक डालकर पीस लें। आम की चटनी खाने में काफी स्वादिष्ट होती है।

नारियल की चटनी

हमारे शरीर को नारियल ठंडक पहुंचाने का काम करता है। ऐसे में आप गर्मियों में नारियल की चटनी बनाकर खा सकती हैं। आमतौर पर लोग नारियल की चटनी को साउथ इंडियन डिशेज के साथ खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप रोज नारियल की चटनी खा सकती हैं। इसको बनाने के लिए नारियल, दही, हरी मिर्च और नमक को पीस लें। फिर ऊपर से चना, राई और उड़द दाल का तड़का लगा सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Lebanon में इज़राइली हमलों से ईरान वार्ता में बाधा! Donald Trump ने नेतन्याहू को फटकारा, कहा- तुम तो बिल्कुल पागल हो

शशि थरूर का बयान वंदे मातरम के सभी पांच अंतरे हर कार्यक्रम में अनिवार्य करना अनावश्यक और बोझिल

Womens Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

Indian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target