राष्ट्र को संबोधित करते हुए बोले जॉनसन, मुझे अपनी उपलब्धियों पर गर्व, देश की मजबूती के लिए किया काम

By अभिनय आकाश | Jul 07, 2022

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। बोरिस जॉनसन की अपनी ही कंजर्वेटिव पार्टी में बगावत शुरू हो गई थी। चार कैबिनेट मंत्री समेत 40 से ज्यादा मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसकी शुरुआत वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद के इस्तीफे से हुई। राष्ट्र को संबोधित करते हुए बोरिस जॉनसन ने कहा कि कंजरवेटिव पार्टी में मंत्री सहयोगियों और सांसदों के आह्वान के आगे झुकते हुए वह ब्रिटेन के प्रधान मंत्री के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Breaking: ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन ने दिया इस्तीफा, मंत्रिमंडल में बगावत के बाद उठाया ये कदम

जॉनसन ने कहा कि एक नए नेता के आने तक सेवा करेंगे, जॉनसन ने कहा कि वह नए पीएम को अपना पूरा समर्थन देंगे। जॉनसन ने कहा, 'मेरे कार्यकाल को पूरा नहीं करना दुखद है।'  मुझे पता है कि बहुत से लोग राहत महसूस करेंगे," और आगे कहा, "मुझे दुनिया में सबसे अच्छी नौकरी छोड़ने का दुख है। 

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार