ओडिशा: स्कूल में 8 छात्रों की आंखों में चिपकाने वाला पदार्थ डाला, अभिभावकों ने की सख्त कार्रवाई की मांग।

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2025

फूलबनी। ओडिशा के कंधमाल जिले में एक सरकारी आदिवासी कल्याण आवासीय (टीआरडब्ल्यू) स्कूल में कुछ विद्यार्थियों ने सो रहे अपने साथियों की आंखों पर कथित तौर पर कोई तेजी से चिपकने वाला पदार्थ डाल दिया, जिससे कम से कम आठ छात्रों को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना सालगुडा के सेवाश्रम स्कूल में घटी। 

इसे भी पढ़ें: ओडिशा सरकार ने बीडीओ और इंजीनियरों को अधिक वित्तीय अधिकार दिए

पुलिस ने बताया कि आठ छात्रों में से एक को आंखें खोलने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी दे दी गई। शिक्षिका प्रेमलता साहू ने कहा, ‘‘सुबह करीब सात बजे मैं छात्रावास गई और पाया कि आठ छात्र अपनी आंखें नहीं खोल पा रहे थे। बाद में मुझे पता लगा कि कुछ छात्रों ने आंखों पर कोई चिपकने वाला पदार्थ डाल दिया।’’ पीड़ितों के माता-पिता और स्थानीय नेताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में