अपने ही सियासी मैदान में ममता के ‘पठान’ से पराजित हुए Adhir

By Prabhasakshi News Desk | Jun 04, 2024

नयी दिल्ली । तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ अपनी सियासी अदावत के लिए मशहूर अधीर रंजन चौधरी के लिए शायद यही बात उनकी सियासत पर भारी पड़ी। ममता ने उनके खिलाफ गुजरात से ताल्लुक रखने वाले युसूफ पठान को उतारकर उन्हें बड़ी सियासी मात दी। चौधरी को उनके मजबूत गढ़ माने जाने वाले बहरमपुर में पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। कभी पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बाहुल जिले में ‘रॉबिन हुड’ की पहचान रखने वाले चौधरी ने वाम शासन के दौरान कड़े संघर्ष के बीच अपनी सियासी पारी को आगे बढ़ाया। 

1999 के चुनाव में कांग्रेस ने अधीर चौधरी को लोकसभा का टिकट दिया और वह जीत गए। कहा जाता है कि प्रणब मुखर्जी को 2004 में अधीर ने मुर्शिदाबाद की जंगीपुर से चुनाव लड़ने के लिए कहा और आखिरकार मुखर्जी लोकसभा पहुंचे। वह संप्रग सरकार के दौरान रेल राज्य मंत्री रहे और 2019 में पार्टी ने उन्हें लोकसभा में अपना नेता बनाया।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: SPF और PA+++ का मतलब समझें, अपनी Skin के लिए ऐसे चुनें सबसे बेस्ट Product

सोनम बेवफा निकले? बेपटरी होते आंदोलन के कारण या कुछ और है वजह, वांगचुक के अनशन तोड़ने की इनसाइड स्टोरी

सरकार और CJP प्रतिनिधिमंडल के बीच मीटिंग जारी, अभिजीत दिपके बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं

Adarsh Baal Vidyalaya Review | के के मेनन की उम्दा एक्टिंग, लेकिन धीमी रफ्तार और कमजोर सब-प्लॉट्स ने फीका किया मजा