अधीर रंजन चौधरी का दावा, भाजपा की मनमानी के चलते सहयोगी छोड़ रहे साथ, हो सकता है जेडीयू भी चली जाए

By अभिनय आकाश | Aug 02, 2021

पेगासस जासूसी कांड को लेकर तमाम विपक्ष लगातार मोदी सरकार के प्रति हमलावर है। संसद में भी पेगासस मामले की गूंज लगातार सुनाई दे रही है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर लगातार हमलावार है। सरकार पेगासस पर चर्चा करने से क्यों डर रही है। सरकार की तरफ से कोई चूक भी तो हो सकती है। सरकार सदन के अंदर ये भी कह सकती है कि चूक हुई थी, हम सुधार लेंगे। कोई जरूरी नहीं है कि कोई सरकार हर काम सही दिशा में या सही ढंग से करेगी, कहीं भी चूक हो सकती है।

असम मिजोरम सीमा विवाद पर कहा ये

अधीर रंजन चौधरी ने मिजोरम और असम सीमा विवाद को बीच जारी तनाव को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘ये विवाद स्पष्ट रूप से गृह मंत्रालय की विफलता को उजागर करता है। अमित शाह जी उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को नहीं समझ सकते हैं। वह (शाह) बस वहां जाते हैं, बड़े-बड़े दावे करते हैं और यहां वापस आ जाते हैं। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम