West Bengal: उपचुनाव पर बोले अधीर रंजन, कांग्रेस हारने वाली नहीं हराने वाली पार्टी है, TMC ने मुसलमानों से गद्दारी की

By अंकित सिंह | Mar 02, 2023

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार बायरन विश्वास अपने प्रतिद्वंद्वियों पर शानदार बढ़त बना ली है। इसको लेकर कांग्रेस में जमकर खुशी मनाई जा रही है। सागरदिघी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इसी मुर्शिदाबाद में तृणमुल ने पुलिस की मदद से लोगों पर अत्याचार कर, उन्हें लालच देकर कितनी बार कांग्रेस को हराया है। उन्होंने कहा कि तब मैंने कहा था कि कांग्रेस हारने वाली नहीं है और आज ये सिद्ध हो गया कि कांग्रेस हारने वाली नहीं हराने वाली पार्टी है। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal में श्वसन संक्रमण के कारण सात बच्चों की मौत

यहां 60 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक आबादी के अलावा ग्रामीण सीट में करीब 18.5 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 6.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की आबादी है। सीट पर करीब 2.3 लाख मतदाता हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 27 फरवरी को मतदान हुआ, जिसमें 73 प्रतिशत से अधिक मत पड़े।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया