आर्थिक विफलता, चीनी घुसपैठ और कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं: अधीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2020

आर्थिक विफलता, राष्ट्रीय सुरक्षा और कोविड-19 महामारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘‘चुप्पी’’ पर सवाल करते हुए पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को कहा कि इन तीन मोर्चे पर केंद्र सरकार ‘‘विफल’’ है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने आरोप लगाए कि लद्दाख में चीनी घुसैपठ के दौरान केंद्र ‘‘सो रहा था’’ और जानना चाहा कि मामले पर संसद में चर्चा कराने के लिए वह ‘‘सशंकित’’ क्यों है। मुर्शिदाबाद जिले के बेहरामपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में चौधरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और कोविड-19 महामारी से जुड़े मुद्दों पर चुप क्यों हैं? उन्हें बोलना चाहिए... इन तीनों मोर्चे पर केंद्र सरकार पूरी तरफ विफल रही है।’’ चौधरी ने कहा, ‘‘केंद्र अपनी विफलताओं को स्वीकार करने के बजाए भ्रामक तथ्य और आंकड़े पेश कर उन्हें छिपा रहा है और ध्यान भटका रहा है।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि महामारी ने देश की अर्थव्यवस्था पर करारा प्रहार किया है और कहा कि क्या केंद्र सरकार इसके निष्कर्षों से इंकार कर सकती है।

प्रमुख खबरें

Android का छुपा हुआ फीचर! डिलीट किए नोटिफिकेशन फिर से देखने का आसान तरीका

Car Safety Tips: लंबी ड्राइव पर निकलने से पहले चेक कर लें कार की ये 3 चीजें, सफर रहेगा सुरक्षित

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले का अपहरण, 4 गिरफ्तार

अपनी सहायता आप भली (बाल कहानी)