स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर अधीर रंजन ने साधा निशाना, कहा- मुफ्त की रेवड़ी...

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2025

कांग्रेस नेता अधीर चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ब्याज मुक्त लोन देने की घोषणा पर कहा कि नीतीश कुमार इतने दिनों से बिहार की सत्ता में मुख्यमंत्री के तौर पर शासन कर रहे हैं लेकिन आज उन्हें ब्याज मुक्त लोन देने की याद आई है। प्रधानमंत्री ने 'रेवड़ी सियासत' को खत्म करने की बात कही थी... लेकिन आज बिहार में पीएम मोदी के साथ गठबंधन में शामिल पार्टी तो मुफ्त की रेवड़ी ही बांट रही है... नीतीश कुमार बखूबी जानते हैं कि इस बार चुनाव में उन्हें कामयाबी मिलना नामुमकिन है। 

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी की 'अधिकार यात्रा' पर गिरिराज का वार, बोले- राहुल ने चमक लूटी, अब लाचारी में घूम रहे

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना दो अक्टूबर, 2016 से लागू है। कुमार ने कहा कि दो लाख रुपये तक के ऋण को 60 मासिक किश्तों में चुकाने के प्रावधान को अब अधिकतम 84 मासिक किश्तों तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा, दो लाख रुपये से अधिक के ऋण के लिए, पुनर्भुगतान अवधि 84 मासिक किश्तों से बढ़ाकर अधिकतम 120 मासिक किश्तें कर दी गई है।’’ कुमार ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि इन फैसलों से छात्रों का मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक उत्साह और समर्पण के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, जिससे न केवल उनका बल्कि राज्य और देश का भविष्य भी आकार लेगा। 

प्रमुख खबरें

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra

Toronto Semifinal: Iga Swiatek ने श्नाइडर को रौंदा, स्वितोलिना से होगा पुरानी हार का हिसाब