राजस्थान में Siddharth के साथ छुट्टियां मना रही हैं Aditi Rao Hydari, सामने आई दोनों की तस्वीरें

By एकता | Jun 04, 2023

बॉलीवुड अदाकारा अदिति राव हैदरी और उनके कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ को शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दोनों मुंबई से राजस्थान के लिए रवाना हुए थे। अब राजस्थान से दोनों की तस्वीरें सामने आ गई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अदिति और सिद्धार्थ की तस्वीरों को अभिनेत्री बीना काक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बता दें, बीना काक ने राजस्थान के अपने घर में दोनों की मेजबानी की। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए बीना काक ने लिखा, 'सबसे ज्यादा खुशी तब होती है जब बच्चे मेरे घर आते हैं।'

इसे भी पढ़ें: खराब फिल्मों को बचाने के लिए Nora Fatehi से कांटेक्ट करते हैं प्रोडूसर, अभिनेत्री ने किए चौकाने वाले खुलासे

अदिति के साथ सिद्धार्थ ने नहीं खिचवाई तस्वीरें

शुक्रवार को, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। पैपराजी भी वहां पर मौजूद थे और दोनों की साथ में तस्वीर खींचना चाहते थे। लेकिन सिद्धार्थ गाडी से उतरते ही सिक्योरिटी चेकिंग पर चले गए। हालाँकि, अदिति ने तस्वीरों के लिए पैपराजी के सामने पोज दिए। अभिनेत्री की तस्वीरें खींचने के दौरान पैपराजी ने उनसे अभिनेता के साथ पोज देने के लिए कहा। इसपर अदिति ने कहा कि संभव नहीं है। बता दें, सिद्धार्थ कभी भी तस्वीरों के लिए पैपराजी के सामने पोज नहीं देते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर