आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के IPO के लिए 5.25 गुना अभिदान मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2021

नयी दिल्ली।आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए शुक्रवार को आखिरी दिन 5.25 गुना अभिदान मिला आईपीओ 29 सितंबर को खुला था। शेयर बाजार से मिली जानकारी के अनुसार, 2,768.25 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री में 14,59,97,120 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि 2,77,99,200 शेयरों की पेशकश की गयी थी। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी के लिए 10.36 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी के लिए 4.39 गुना और खुदरा निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी के लिए 3.24 गुना अभिदान मिले।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी