रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड को कॉलेज में आदित्य रॉय कपूर ने 'पटा' लिया था? एक्टर का जवाब पढ़ें

By रेनू तिवारी | Oct 27, 2020

गॉसिप खबरें। बॉलीवुड एक्टर रणवीर ने 2017 में नेहा धूपिया के रेडियो चैट शो नो फिल्टर सीजन 2 में एक मेहमान बनकर आये थे, जहां उन्होंने  अपने कॉलेज के दिनों से एक पुरानी कहानी साझा की थी। इस कहानी में उन्होंने बताया था कि कॉलेज के दौरान आदित्य रॉय कपूर ने उनकी गर्लफ्रेंड को 'पटा' लिया था। आदित्य रॉय कपूर कॉलेज की लड़कियों में काफी मशहूर हुआ करते थे। कॉलेज में हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल के साथ रणवीर सिंह रिलेशनशिप में थे। अहाना देओल के साथ रणवीर के रिलेशनशीप को कापी समय भी हो गया था। भविष्य में दोनों ने शादी की भी प्लानिंग की थी लेकिन दोनों के रिश्ते के बीच आदित्य रॉय कपूर आ गये और वह अहाना देओल को इप्रेस करने लगे। अहाना देओल आदित्य से काफी प्रभावित थी क्योंकि आदित्य कॉलेज की अधिकतर लड़कियों का क्रश हुआ करते थे।

इसे भी पढ़ें: फिल्म ‘मोहब्बतें’ के 20 साल पूरे, फिल्म को मिले प्यार के लिए अमिताभ ने जताया आभार 

तीन साल बाद, अब आदित्य ने इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने मुंबई मिरर को बताया कि रणवीर अपने दिल टूटने की कहानी साझा करते समय सिर्फ नाटकीय थे और उन्होंने अहाना और रणवीर के ब्रेकअप के कुछ महीने बाद से ही अहाना को डेट करना शुरू किया था। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हो सकता है, मुझे नहीं पता कि उसे कैसा लगा हो लेकिन मैंने उनकी गर्लफ्रेड को उनसे अलग होने के बाद डेट किया।

प्रमुख खबरें

UAE पर हमले के बाद PM Modi का संदेश, कहा- भारत पूरी एकजुटता से आपके साथ है

Bengal में BJP की जीत लोकतंत्र की हत्या? Sanjay Raut बोले- ऐसे चुनाव Pakistan-Russia में देखे हैं

Mamata की हार का राजस्थान कनेक्शन क्या है? क्यों इस शख्स की हो रही हर जगह चर्चा

दिग्गज मलयालम अभिनेता संतोष नायर की सड़क हादसे में मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल