क्या आदित्य रॉय कपूर जल्द ही शादी कर नई ज़िंदगी शुरू करने वाले हैं?

By आकांक्षा तिवारी | Aug 27, 2019

पिछले 2 सालों से बॉलीवुड में स्टार्स की शादी का ऐसा सिलसिला चला कि अब तक रुकने का नाम नहीं ले रहा। लगातार एक के बाद एक स्टार शादी किये जा रहे हैं। अभी तक हम वरुण धवन-नताशा दलाल और आलिया-रणबीर की शादी की बाते सुनते आ रहे थे, पर अब ख़बर आ रही है कि इनसे पहले आदित्य रॉय कपूर शादी कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड में क्या सचमुच है खानों का दबदबा, देखिए इस पर क्या बोले प्रभास ?

वहीं मुंबई मिरर में छपी ख़बर के अनुसार, आदित्य रॉय कपूर और दिशा धवन जल्द ही शादी के बंधन में बंध अपनी नई दुनिया बसा सकते हैं। क्योंकि काफ़ी समय से आदित्य का नाम मॉडल दिशा धवन के साथ जोड़ा जा रहा है, पर इन दोनों ने कैमरे के सामने अपने रिश्ते को लेकर कभी कुछ नहीं कहा। यही नहीं, आदित्य हमेशा से ही अपने और दिवा के रिश्ते को नकारते आये हैं। 

वहीं जब आदित्य करन जौहर के चैट शो कॉफ़ी विद करन में आये, तो करन ने उनसे दिवा को लेकर सवाल-जवाब किया। पर आदित्य बड़ी चालाकी से करन को सवालों को घूमाते नज़र आये और कहा, दिवा बहुत अच्छी लड़की है और वो दोनों सालों से अच्छे दोस्त हैं। आदित्य ने बताया कि इनकी मुलाक़ात सालों पहले एक फ़ैशन शो के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गये। आदित्य ने दिवा से रिश्ते को लेकर सफ़ाई देते हुए कहा कि दोनों दोस्ते होने के एक रेस्टोरेंट में साथ खाने-पीने के लिये गये थे। जहां पत्रकारों ने उनकी तस्वीरें ले ली और अफ़येर की ख़बर बना दी। 

इसे भी पढ़ें: जबरदस्त एक्शन के बाद अब "पागलपंती" में कॉमेडी करते नजर आएंगे जॉन अब्राहम

इसके बाद एक साल पहले दिवा की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही थी, जिसमें वो किसी शख़्स को किस करते हुए दिखाई दे रही थीं। ऐसा माना जा रहा था कि वो शख़्स कोई और नहीं, बल्कि आदित्य थे। हांलाकि, दिवा से पहले आदित्य और श्रद्धा के अफ़येर की ख़बरें भी आई थी, पर इन दोनों लव स्टोरी ज़्यादा आगे नहीं चल सकी। ख़बरों के अनुसार, 2015 में बॉलीवुड की इस जोड़ी का ब्रेकअप हो गया था। 

अगर आदित्य की शादी की ख़बर सच है, तो कई लड़कियों का दिल टूटने वाला है।

- आकांक्षा तिवारी

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी