आदित्य शुक्ला: एक युवा जो इस महामारी में निभा रहा है अपनी जिम्मेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2021

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रनेता और एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष आदित्य शुक्ला लगातार इस महामारी में लोगों की यथासंभव मदद कर रहे हैं शुरुआती दिनों में ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर , इंजेक्शन, हॉस्पिटल में बेड दिलाने का कार्य कर रहे थे वर्तमान समय में जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचा रहे हैं शुरू से लेकर अंत तक लोगों की सहायता कर रहे हैं, युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बन रहे हैं और लगातार इनसे जनता जुड़ रही है और लगातार सेवा कार्य जारी है। समाज में युवाओं को इनसे सीख लेनी चाहिए और आगे आकर के जरूरतमंदों की यथासंभव सहायता करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 1,06,276 है, जो 24 अप्रैल के एक्टिव केसों से लगभग 68 प्रतिशत कम है

इनकी टीम जिम्मेदार युवा हर वर्ग, समाज, धर्म, जाति के लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। इनकी टीम ने एक नंबर भी उपलब्ध कराया है जिससे आप सहायता ले सकते हैं। 9369773852। आदित्य शुक्ला ने कहा है कि इस महामारी में सारे राजनीतिक पार्टियों को एक साथ आकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए उन्होंने कहा कि यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है बल्कि हाथ से हाथ मिला कर लोगों की सेवा करने का है।

प्रमुख खबरें

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card