IPL 2026 में Virat Kohli बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, यहां देखें पूरी डिटेल्स

By Kusum | Mar 13, 2026

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके एक फेज के शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। इसमें आरसीबी अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 28 मार्च को खेलेगी। इस बार आरसीबी में विराट कोहली के प्रदर्शन पर नजरें होंगी। वह अपनी टीम को लगातार दूसरे सीजन में खिताब दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। कोहली आगामी सीजन के दौरान कुछ रिकॉर्ड्स बना सकते हैं। हमारी इस खास रिपोर्ट पर एक नजर डालें

विराट कोहली ने अब तक 267 आईपीएल मैचों की 259 पारियों में 39.54 की औसत के साथ 8, 661 रन बनाए हैं। वह इस सीजन में आईपीएल इतिहास में 9,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। उन्हें इस आंकड़े को छूने के लिए 339 रन की दरकार है। उन्होंने आईपीएल 2025 में 650 से ज्यादा  रन बनाए थे। फिलहाल कोहली लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली इस आंकड़े को छूने के लिए 339 रन की दरकार है। उन्होंने आईपीएल में 650 से ज्यादा रन बनाए थे। फिलहाल कोहली लीग में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 

300 छक्के पूरे

वहीं विराट कोहली ने अभी तक अपने आईपीएल करियर में अब तक 291 छक्के लगाए हैं। वह 300 छक्के पूरे करने वाले क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। बता दें कि, आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल 357 के नाम हैं। उनके बाद रोहित शर्मा 302 छक्के अपने नाम कर चुके हैं।  

2007 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिए विराट कोहली ने अपने टी20 क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। डेढ़ दशक से लंबे टी20 करियर में उन्होंने अब तक 414 मैचों में 41.92 की औसत और 134.67 की स्ट्राइक रेट से 13,543 रन बना लिए हैं। इसी बीच उन्होंने 9 शतक और 105 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली टी20 क्रिकेट में रनों के मामले में शोएब मलिक को पछाड़ देंगे। 

प्रमुख खबरें

Operation Sheruwali का 33वां दिन, Jammu-Kashmir के जंगलों में सेना का महाअभियान जारी, चारों तरफ से घिर गये आतंकवादी!

Pune Ketan Agarwal Murder Case में बड़ा खुलासा, मंगेतर ने प्रेमी के साथ इस तरह दिया साजिश को अंजाम

Top 10 Breaking News 24 June 2026 | Pune Ketan Agarwal Murder | Ketan Agarwal Murder | siya goyal | Pune Murder Mystery | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Shaurya Path: चौबीसों घंटे मिसाइलें बनाने में पूरी ताकत झोंकेगा भारत, पल भर में दुश्मनों पर मिसाइलों की बारिश करने की क्षमता अर्जित कर रहा देश