सभी दलों के प्रतिनिधियों को दुनिया भर में भेजने की नौबत क्यों आई? आदित्य ठाकरे ने पहलगाम अटैक को लेकर सरकार से पूछे सवाल

By अभिनय आकाश | May 19, 2025

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमारी भूमिका पहले दिन से ही स्पष्ट है... पहले दिन से विपक्ष के सारे दलों ने एक सुर में कहा था कि हम प्रधानमंत्री के साथ हैं क्योंकि हमें पाकिस्तान को दिखाना है कि हमारी ताकत क्या है और आतंक के खिलाफ हम लड़ते रहेंगे और एक साथ रहेंगे लेकिन कहीं न कहीं उन्होंने(भाजपा) राजनीति शुरू की है... राजनीति ना करते हुए सभी दलों को साथ रखना चाहिए।  विदेश मंत्री को बताना चाहिए कि क्यों ऐसी नौबत आई कि आज सभी दलों के प्रतिनिधियों को दुनिया भर में भेजना पड़ रहा है? कोई भी इस बारे में बात नहीं कर रहा है कि पहलगाम में आतंकवादी आए कैसे?

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर, सैन्य तनाव से लेकर सीजफायर तक...विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संसदीय समिति को दी हर जानकारी

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद हुए भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष पर सोमवार को एक संसदीय समिति को जानकारी दी। कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता में विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति की बैठक में तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, कांग्रेस के राजीव शुक्ला और दीपेंद्र हुड्डा, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अपराजिता सारंगी एवं अरुण गोविल आदि ने भाग लिया।  

प्रमुख खबरें

बिरयानी विवाद: Comedian Praneet More की FIR क्लब करने की याचिका पर Supreme Court का नोटिस

Gentleman Spymaster की अनकही गाथा: Karan Johar 2028 में बड़े पर्दे पर लाएंगे R&AW के फाउंडर RN Kao की बायोपिक

Asian Games: 10m Air Rifle Team स्पर्धा में भारत ने जीता Silver Medal

Asian Games 2026 से पहले ऐतिहासिक T20I में Team India से भिड़ने को तैयार है Japan