अरविंद केजरीवाल से मिले आदित्य ठाकरे, कहा- सरकारें आती-जाती रहती हैं लेकिन रिश्ता बना रहेगा

By अंकित सिंह | Feb 13, 2025

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और अन्य शिव सेना (यूबीटी) नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि शिव सेना यूबीटी यहां उन्हें यह बताने आई थी कि सरकारें आती-जाती रहती हैं लेकिन हमारा रिश्ता बना रहेगा। दिल्ली की जनता जानती है कि उन्होंने पिछले 10 साल में क्या काम किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव (दिल्ली में) में चुनाव आयोग की बड़ी भूमिका थी। चाहे वह इंडिया गठबंधन हो या सभी विपक्षी दल, हमें यह सोचना चाहिए कि हमारा अगला कदम क्या होगा क्योंकि हमारे लोकतंत्र में चुनाव अब स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: अब सौरभ भारद्वाज बने ‘बेरोजगार नेता’, दिल्ली में हार के बाद AAP नेता ने लॉन्च किया YouTube चैनल

उन्होंने कहा कि जो हमारे और केजरीवाल जी और कांग्रेस के साथ हुआ, वही भविष्य में नीतीश जी, राजद और चंद्रबाबू जी नायडू के साथ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में संयुक्त नेतृत्व है। कोई एक नेता नहीं है। यह अहंकार या किसी के फायदे की लड़ाई नहीं है बल्कि देश के भविष्य की लड़ाई है। सेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को सम्मानित करने के लिए शरद पवार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मैं उनकी (शरद पवार) उम्र, वरिष्ठता और सिद्धांतों के बारे में बात नहीं करूंगा। हमारा सिद्धांत है कि हम ऐसे व्यक्ति (एकनाथ शिंदे) का कभी सम्मान न करें।' उन्होंने (एकनाथ शिंदे) न सिर्फ हमारी पार्टी और परिवार को बल्कि महाराष्ट्र की रीढ़- राज्य में औद्योगीकरण को भी विभाजित कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

Swatantra Bhardwaj को एक दिन की पुलिस हिरासत, Delhi Police ने बढ़ाई सुरक्षा

Health Tips: नाखूनों का बदलता Color और Shape देता है सेहत का मैसेज, Diabetes और Cancer के संकेतों को पहचानें

Tata Technologies के पूर्व CEO Patrick McGoldrick ने बेचे 165 करोड़ रुपये के शेयर

Bihar Flood: CM Samrat Chaudhary का हवाई सर्वेक्षण, Ganga किनारे 13 ज़िले हाई अलर्ट पर