महाराष्ट्र का स्वाभिमान तोड़ना चाहती है बीजेपी, आदित्य ठाकरे बोले- CM के बीमार होने पर हुई पार्टी तोड़ने की कोशिश

By अभिनय आकाश | May 17, 2024

उद्धव ठाकरे के बेटे और शिव सेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा है कि पद आते-जाते रहेंगे लेकिन अगर आप काम करते रहेंगे तो लोग आपका समर्थन करेंगे। आदित्य ने कहा कि हमने फैसला किया कि हम उन लोगों (एकनाथ शिंदे और अन्य शिवसेना नेताओं जब उन्होंने पार्टी के खिलाफ बगावत की थी) को नहीं रोकेंगे, जो हमें छोड़ रहे थे। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले विद्रोही खेमे के बीजेपी के साथ गठबंधन करने पर पार्टी के विभाजन पर बोलते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि उन्हें सरकारी आवास छोड़ने का कोई पछतावा नहीं है। ये आएगा और जाएगा। मुख्य मुद्दा यह है कि उन्होंने हमें क्यों छोड़ा। महाराष्ट्र में भी बीजेपी ज्वाइन करो या जेल जाओ नीति लागू की गई।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने Sharad Pawar को NDA में शामिल करने की कोई पेशकश नहीं की, बस सुझाव दिया: Fadnavis

पार्टी के विभाजन पर आगे बोलते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनके पास खुफिया जानकारी थी कि कुछ गड़बड़ है।  हमारी पार्टी पंचर हो गई थी लेकिन हम फिर से उठ रहे हैं। आदित्य ने आरोप लगाया कि महायुति के नेतृत्व वाली सरकार असंवैधानिक है। उद्योग महाराष्ट्र छोड़ रहे हैं, किसानों की आत्महत्याएं बढ़ गई हैं, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और अपराधी अपने कार्यालयों में रील बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश कोविड से लड़ रहा था, तब भाजपा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की राजनीति पर ध्यान केंद्रित कर रही थी।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप