महाराष्ट्र सरकार की आलोचना को नजरअंदाज करते हुए बोले आदित्य ठाकरे, कोविड-19 संकट से निपटना हमारी प्राथमिकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2020

ठाणे। कोविड-19 संकट से निपटने को लेकर विपक्ष द्वारा महाराष्ट्र सरकार की आलोचना को नजरअंदाज करते हुए राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा है कि वैश्विक महामारी से निपटना सरकार की प्राथमिकता है और बाकी चीजें बाद में आती हैं। कोरोना वायरस संबंधी हालात का जायजा लेने के लिए यहां आए ठाकरे से संवाददाताओं ने कोविड-19 संकट से उचित तरीके से निपटने में असमर्थ रहने को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार की आलोचना के संबंध में सवाल किए गए, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें अपना काम करने दीजिए, हम अपना काम करते रहेंगे। इस समय हमारी प्राथमिकता कोविड-19 के कारण पैदा हुए हालात से निपटना और वायरस की श्रृंखला को तोड़ना है, बाकी चीजें बाद में आती हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Maharashtra Marathi Controversy: ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा

पहले प्यार और अपनापन, फिर अचानक दूरी... क्या आप भी Puffer Fishing के शिकार हो रहे हैं?

South 24 Parganas में पूजा समिति विवाद में BJP कार्यकर्ता की मौत, जांच शुरू

Gurugram में Traffic जाम! 25 अगस्त को WFH का आदेश, School भी बंद