Rahul Gandhi पर बोले आदित्य ठाकरे, देश में लोकतंत्र खतरे में, जिनके मन में डर होता है, वे ऐसा ही करते हैं

By अंकित सिंह | Mar 25, 2023

संसद में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद देश में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इसे लेकर तरह-तरह की राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राज्य में महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस बीच महाविकास अघाड़ी के घटक दल ठाकरे गुट के विधायक आदित्य ठाकरे ने भी इस कार्रवाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद इस तरह की कार्रवाई करना चौंकाने वाला है। हम लगातार कहते रहे हैं कि देश में लोकतंत्र खतरे में है।

 

इसे भी पढ़ें: क्यों खतरे में पड़ गई संजय राउत की संसद सदस्यता, कोल्हापुर में दिया था विवादित बयान, अब विशेषाधिकार हनन मामले में दोषी करार


ठाकरे ने साफ तौर पर कहा कि आज की कार्रवाई से यह साफ हो गया है। जिन लोगों के मन में डर होता है वे ऐसा ही करते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज की गई कार्रवाई केवल राहुल गांधी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देश में लोकतंत्र की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके अलावा आदित्य ने राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं किया गया। सदन में मंत्रियों की गैरमौजूदगी एक बड़ा मुद्दा था जिसकी वजह से कई बार सदन की कार्यवाही रोकनी पड़ी। 

 

इसे भी पढ़ें: Raftaar Top 10 News Hindi | संसद सदस्यता रद्द होने पर बीजेपी पर हमलावर हुए राहुल गांधी, ब्रिटिश MP ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल


आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम कैग की रिपोर्ट का स्वागत करते हैं, लोग हमारे काम के बारे में जानते हैं। उन्होंने हमें पिछले 25 वर्षों में चुना है। देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। हमने मुंबई नगर निगम के कई घोटालों का पर्दाफाश किया है और उस दिन भी एक घोटाला सामने आया। ये सारे घोटाले सीएम के राज में हो रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार को ठाणे, नवी मुंबई, नागपुर और पुणे नगर पालिकाओं में सीएजी जांच करनी चाहिए। "सीएम" का अर्थ है "भ्रष्ट व्यक्ति"। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Happy Holi 2026 | दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 15,000 जवान तैनात, हुड़दंगियों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं

Share Market Opening Bell | शेयर बाजार में ब्लैक वेडनेसडे! युद्ध के डर से सेंसेक्स 1700 पॉइंट टूटा, निवेशकों के 9.3 लाख करोड़ डूबे

Tehran से सीधे भिड़ेगा France? सबसे घातक परमाणु विमानवाहक पोत Charles de Gaulle समंदर में उतरा, Rafale ने भरी हुंकार! Middle East War

Lathmar Holi: Barsana की World Famous लट्ठमार होली, जानें क्यों राधा की सखियों की लाठियां खाते थे कान्हा